सीकर जिले के फतेहपुर के नियमावत स्कूल के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर द्वारा चरवाहे को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ने राह चलते चरवाहे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई वहीं इस हादसे में चरवाहे की दो बकरियों की भी कुचलने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।