हुसैनगंज: हथौड़ा गांव में गौरी ब्रह्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन
हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव में मंगलवार को गौरी ब्रह्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।