लवकुशनगर सिंचाई कॉलोनी चंदला रोड वार्ड 3-4 से श्रद्धालुओं का एक दल रविवार शाम 4 बजे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्गा माता मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं को मंगल यात्रा की कामना की।