सिधवलिया: बलरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 7 लोग हुए घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर आरोपी नाराज हो गया और सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।