सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सरपताही नहर समीप बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र में सरपताही नहर के पास गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की सामने से आ रही टुकटुक से जोरदार टक्कर हो गई। घायल की पहचान सकरामऊ निवासी 20 वर्षीय अंकेश यादव के रूप में हुई। स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।