रातू: रातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 का आयोजन किया गया
Ratu, Ranchi | Jul 11, 2025 आज शुक्रवार 11 जुलाई 2025 समय 2:00 बजे रातु प्रखंड अंतर्गत रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रोग एवं उसके उपचार एवं परिवार कल्याण के संबंध में विस्तार से बताया गया।मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रांची निर्मला वीरेंद्र भगत शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्यवाहन रवाना किए।