बेगूसराय: धबौली पंचायत के विद्यालय में संवाद कार्यक्रम, DM ने महिलाओं से की बात
धबौली पंचायत के विद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम के दौरान डीएम ने जमीन पर बैठकर महिलाओं से बात की. इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बिंदुबार बताया. इस मौके पर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर मौजूद थे.