भरथना: भरथना बकेवर मार्ग इंद्रोसी मोड के पास दुकानों से निकला 10 फीट लम्बा अजगर सांप, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
लखना वनरेंज क्षेत्र के अंतर्गत भरथना बकेवर मार्ग इंद्रोसी मोड के पास बनी दुकानों से बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया।जब दुकानों के पास झाङी से 10 फीट लम्बा अजगर सांप निकल आया।दुकानदारों व ग्रामीणों में देखने की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर अजगर सांप को पड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।