जयसिंहनगर: सीधी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील
लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही संभाग में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ टीम के द्वारा सीधी में बाजार होते हुए प्रमुख मार्ग में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी राम कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया है।