मिर्ज़ापुर: मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा गांव में गड्ढे में डूबने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत
गोरथरा गांव निवासी राम आशीष मौर्य का 7 वर्षीय पुत्र अश्वनी घर के दरवाजे पर खेल रहा था घर के सामने खोदे गए गड्ढे में गिर गया। काफी समय बीत जाने के बाद बालक दिखाई न देने पर पिता राम आशीष मौर्य ने घर के बाहर खोदे गड्ढे में बालक गिरे होने की आशंका जताई। लोगों को बुलाकर जब देखा गया तो बालक गड्ढे में डूबा मिला। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया।