ग्वालियर गिर्द: पिपरी कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में होमगार्ड की हत्या का मामला आरोपी नातिन पड़ोसी की छत पर मिली
माधौगंज थाना इलाके की पिपरी कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में होमगार्ड के रिटायर्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की बक्से में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश लगभग चार-पांच दिन पुरानी है। 64 साल के रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की हत्या का आरोप उसकी ही 16 साल की नाबालिग नातिन पर लगा हैं।