सूरतगढ़: हाईवे पर भगवानसर मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार छात्र बाल-बाल बचा, गाय हुई घायल
सूरतगढ़ श्रीगंगानगर NH-62 पर भगवानसर मोड़ पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे मे स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, जबकि स्कूटी एक गाय से टकराने के कारण गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्र चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जवानो की मदद से घायल की सार संभाल की और गाय को गौ एंबुलेंस के जरिए पशु चिकित्सालय भिजवाया।