गुमला: बच्चा चोरी के शक में भीड़ का कहर, अज्ञात विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Mar 11, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ स्थित तेतरा उरांव के घर के पास बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों की भीड़ ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को पकड़कर बेरहमी से मारपीट कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर बिशुनपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिटाई से महिला की मौत हो चुकी थी।