सोहागपुर: पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय में ईमेल से बम की धमकी, डॉग स्क्वॉड ने की जांच
जिला मुख्यालय में स्थित पोस्ट ऑफिस समेत पासपोर्ट कार्यालय को विगत दिनों ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ऑफिस समेत पासपोर्ट कार्यालय में डॉग स्कॉट की टीम के माध्यम से सघन जांच किया गया है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी राम मनोहर दुबे ने सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग विस्तृत जानकारी दी है।