बथनाहा प्रखंड अंतर्गत ग्राम भटौलिया में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। मथुरा–वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक बाल व्यास अंकुर झा अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद व ध्रुव चरित्र सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जयव्रत झा ने कथावाच