कुर्माडीह प्राथमिक विद्यालय बालक में सोमवार को स्कूल कक्षा में ही दो छात्रों के भी जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। जिसमें केशोपुर गांव के एक छात्र सत्यम कुमार जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सक ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बताया कि जख्मी छात्र का समुचित इलाज करने के बाद फिर उसे घर भेज दिया है।