शनिवार की शाम राजा भिट्ठा थाना क्षेत्र के छोटी रतनपुर गाँव में ऑटो पलटने के कारण अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम उमा शंकर फरियाद है जिसकी उम्र 55 साल है। वो गोरगम्मा गाँव का रहने वाला है। घटना की जानकारी के बाद घरवाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ उसका इलाज हुआ।