चंदौसी: थाना कुढ फतेहगढ़ परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
*उडीसा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने संभल के सभी थानों पर किया प्रदर्शन* *सम्भल /कुढफतेहगढ,* सोमवार को शाम पांच बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को उडीसा में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है । जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद संभल में थानों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया