रामपुर: ज़िला अस्पताल में बर्ड फ्लू के मरीजों के लिए 28 बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया : CMS
Rampur, Rampur | Aug 14, 2025 गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क है। ज़िला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू का वायरस केवल पक्षियों में ही होता है। और अब सारी मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है। सतर्कता के तौर पर बर्ड फ्लू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। प्रयाप्त मात्रा में व्यवस्थाएं है ।