सैदपुर: जगदीशपुर में जमीनी विवाद में दबंग परिवार ने भाई-बहन को किया घायल, फावड़े से हमला करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
सैदपुर थाना क्षेत्र के भीमापार स्थित जगदीशपुर गाँव में दबंगों ने जमीनी विवाद में भाई, बहन को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना को लेकर बाद में उनकी माँ रीता देवी पत्नी संतोष कुमार ने सैदपुर थाने में 4 नामजद और 3 अज्ञात के विरुद्ध फावड़े और लाठी डंडे से मार-पीटकर घायल करने की तहरीर दी। इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।