सरस्वती पूजा के मद्देनजर बेलसंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, बेलसंड एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिए गए हैं।