हत्या के प्रयास मामले में रोहतास पुलिस ने 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार रोहतास पुलिस ने बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना एवं सघन छापेमारी के आधार पर की गई।