झारखंड के भूरकुंडा निवासी 55 वर्षीय रीता देवी की रेलवे स्टेशन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना रविवार को हुई जब वह अपनी बहन के घर जाने के लिए पतरातू रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।जानकारी के अनुसार रीता देवी रविवार को विकासखंड म्योरपुर के रेनुसागर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए पतरातू रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने पहुंची थी ।