बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य सड़क मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्शनीया टिकर तीखा मोड़ के पास शुक्रवार 9:00 बजे के लगभग बासुकीनाथ की ओर से नोनीहाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, इस घटना में बाइक चालक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया।आसपास के लोगों द्वारा घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। घायल का इलाज की जा रही है।