बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला निवासी राजेश कुमार साव सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। गुरुवार शाम 5 बजे इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसकी मौत हो गई। बताया गया कि राजेश कुमार साव अपनी पत्नी नीलू कुमारी के साथ गिरिडीह के शीतलपुर स्थित अपने ससुराल आय था।यहां से बाईक से वापस यह अपने घर डाक बंगला जा रहा था।