पुनासा: ओंकारेश्वर: नर्मदा में डूबे दो दोस्त, एक का पैर फिसला तो दूसरा बचाने कूदा, 9 घंटे बाद भी नहीं मिले
यूपी के मथुरा से 6 दोस्त ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर के समय नर्मदा स्नान के दौरान एक दोस्त का चट्टानों पर पैर फिसला और वह पानी में डूब गया। दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए कूदा तो वह भी गहरे पानी में चले गया। करीब 9 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है