इगलास कस्बा के लालपुर कॉलोनी में अध्यापक के मकान में अचानक कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ उस समय घर में परिवार के सभी लोग मौजूद थे जानकारी के अनुसार अध्यापक गोवर्धन सिंह पुत्र सेवती लाल निवासी लालपुर कॉलोनी इगलास गांव नगला डागुर के स्कूल में सरकारी अध्यापक के पद पर है।