गुरुग्राम: इंस्पेक्टर महाबीर सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, सामाजिक व प्रशासनिक कार्यों में रहे आगे
22 साल की सेवा के दौरान कड़ी मेहनत और निष्ठा के बाद इंस्पेक्टर महाबीर को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। गुरुग्राम के भौंडसी स्थित IRB में तैनात इंस्पेक्टर महाबीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा के कई पुलिस स्टेशनों में पुलिस-पब्लिक संबंध सुधार टीम का गठन किया।