रामनगर: अंदीपुर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से दो महिलाएं घायल, मिशन शक्ति की टीम ने अस्पताल पहुंचाया
अंदीपुर के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा पलटा ई रिक्शा पर सवार दो महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल।सूचना पाकर मिशन शक्ति की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान रुहेरा निवासी जूली पत्नी शिवकुमार क्षमा पत्नी कल्लू के रूप में हुई। घटना सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की है।