कानपुर: आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत सभी आरोपी दोषी करार, न्यायालय परिसर में पुलिस के विरोध में लगे नारे
जाजमऊ में हुई आगजनी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के अपर जिला जज सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है। अब 7 जून को सजा पर बहस होगी। दोषी करार देने के बाद विधायक के समर्थकों ने न्यायालय परिसर में कानपुर पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की।