बड़े देवगांव में काम से लौट रहे वेल्डिंगकर्मी राधेलाल उरांव को एक अज्ञात दोपहिया वाहन ने तेज रफ्तार में ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक फरार हो गया। बेटे की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने धारा 106(1) BNS और मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।