ऊना: रैंसरी स्कूल में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सम्मानित किये मेधावी विद्यार्थी।
पीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैंसरी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक देवेन्द्र भुट्टों ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।