ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चतरा पंचायत स्थित राम हंस (10+2) उच्च विद्यालय के मैदान में खेल प्रेम और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। 12 वर्षों की गौरवशाली निरंतरता को बरकरार रखते हुए 'चतरा प्रीमियर लीग' सी पी एल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। स्थानीय मुखिया रोशन कुमार के संयोजन में आयोजित इस टूर्नामेंट ने एक बार फिर क्षेत्र के खेल