शाहजहांपुर: थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने धार्मिक स्थल पर झंडा उतारकर भगवा झंडा लगाने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग चौढेरा गांव में 22 जनवरी की शाम एक धार्मिक झंडा उतारकर भगवा रंग का श्रीराम लाखा झंडा लगाया गया था, गांव के रहने वाले फजालुद्दीन ने गांव के ही अंकित, रोहित, पंकज और रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को चौढेरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।