चाईबासा: जगन्नाथपुर के घर में लगी आग , मंत्री दीपक बिरुवा ने पहुंच कर लिया जायजा , मदद का दिया आश्वासन
जगन्नाथपुर निवासी राजू गोप के घर में आग लगने की सूचना पर मंत्री दीपक बिरुवा ने घटनास्थल का जायजा लिया । राजू गोप ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगीं आग थोड़ी देर में भयंकर रूप धारण कर लिया । इस घटना से आसपास के लोगों में आफरा तफरी मच गई । स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री दीपक बिरुवा दल बल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव मदद करने का वादा किया ।