चक्रधरपुर रेल मंडल के मेघाहातुबुरु साइडिंग के पास चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया का निरीक्षण यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में डीआरएम तरुण तरुण हुरिया एक बड़े रेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। बताया जाता ही कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरएम तरुण हुरिया अधिकारियों की टीम के साथ रेल निरीक्षण पर निकले थे।