चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की सीनियर एएनएम कुमारी इंदिरा सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को अनुमंडल अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा उपस्थित थे। मौके पर सेवानिवृत होने वाली एएनएम कुमारी इंदिरा ने अस्पताल में बिताए गए पलों को साझा किया।