फतुहा: गौरीपुंडा गांव के पास खाई में मिले शव की हुई शिनाख्त, नानी घर के संपत्ति विवाद में हुई हत्या
Fatwah, Patna | Feb 8, 2026 गौरीपुंडा गांव के पास खाई से मिले शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी विनोद प्रसाद के रूप में हुआ है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि नानी घर में जमीन को लेकर हुई विवाद में की हत्या की गई है। अपराधियों ने चार गोली मारकर मारा है। परिजन फतुहा थाना में पहुंचकर नामजद शिकायत किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।