जखनिया: ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 केवी लाइनें नीची मिलने पर जेई को सस्पेंड किया गया
गाजीपुर में ऊर्जा मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। महरौर से रसड़ा मार्ग पर 11 केवी बिजली लाइनें मानक से काफी नीचे पाई गईं।अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मामले में लापरवाही पर जेई धर्मेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।