लखीसराय: बाजार समिति पेट्रोल पंप के समीप वाहन ओवरटेक करने को लेकर बीच सड़क पर ही दो चालक आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट
बाजार समिति पेट्रोल पंप के समीप चार पहिया वाहन चालक तथा बाइक चालक में ओवरटेक करने को लेकर बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगा। जिसे देखने के लिए आने जाने वाले सभी वाहन चालक वाहन को जहां तहां खड़ा कर दिया। जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहीं जुटे लोगों ने बीच बचाव कर बड़ी मुश्किल से किसी तरह झगड़े को शांत कराया। ततपश्चात सड़क जाम मुक्त हो सका।