मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के सिहपुर गढ़िया पंचायत अंतर्गत गुड़िया गांव में बुधवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 43वां वार्षिक अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को रात करीब सात बजे सिंहेश्वर विधनसभा के नव निर्वाचित विधायक डॉक्टर रमेश ऋषिदेव ने दो दिवसीय जिला स्तरीय राष्ट्रीय संतमत सत्संग का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया।