भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा बुधवार को दुद्धी पहुंची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संचालित यह रथ यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उल्लीहातु (झारखंड) से प्रारंभ होकर अनेक नगरों और जिलों से होती हुई दुद्धी पहुंची।