ग्राम पंचायत मैलहन में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुमित पांडेय के नेतृत्व में नाम, पता सहित त्रुटियों को दुरुस्त किया जा रहा है। बीएलओ व पर्यवेक्षकों के सहयोग से ग्रामीण अपने नाम सही करवा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मतदाताओं की सहायता में जुटे हैं। शुक्रवार लगभग 12 बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।