बांका: एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए बने जिला नियंत्रण कक्ष का प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण
Banka, Banka | Apr 1, 2026 भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त ने बुधवार दोपहर एक बजे एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली हर शिकायत का त्वरित निष्पादन करें।