हैदरगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार किराना व्यवसायी अनुराग मौर्य घायल हो गए, जिनका उपचार सीएचसी हैदरगढ़ में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अँदूपुर गाँव निवासी अनुराग मौर्य की दुकान हैदरगढ़-रायबरेली मार्ग पर नैनखेरा चौराहे पर स्थित है। सोमवार की दोपहर करीब 2 बज