पन्ना: बेमौसम बारिश से ख़राब हुई जिले के खरीदी केंद्रों में खुले में रखी धान, किसानों को हुआ नुकसान
Panna, Panna | Dec 28, 2024 पन्ना जिले में बेमौसम बारिश के कारण खुले में रखी धान भीगने से भारी नुकसान हुआ है। जिले के खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह नुकसान हुआ। किसानों का आरोप है कि समय पर परिवहन व्यवस्था न होने के कारण उनकी मेहनत की फसल खराब हो गई।