सगमा: सगमा शारदा गांव में अवैध लकड़ी कटाई का भंडाफोड़, वन विभाग ने 16 पीस लकड़ी जब्त की
Sagma, Garhwa | Feb 7, 2026 सगमा धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा प्रखंड के शारदा गांव में शनिवार 1बजे वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंगल की झाड़ियों में छुपाकर रखी गई हरी लकड़ियों को वन विभाग की टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई शुनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर गठित वन टीम द्वारा की गई।