रविवार शाम को नया हरसूद स्थित श्री तिरुपति बालाजी धाम मंदिर के समीप पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा संपन्न हुई। कथा वाचक राधिका दीदी द्वारा संत सिंगाजी महाराज के जीवित समाधि लेने के बाद भी भक्तों को दर्शन देने एवं समाधि के छह माह पश्चात समाधि खोलकर सिंगाजी महाराज को खड़ी समाधि देने की कथा का वर्णन किया गया।