चूरू: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने राजकीय भरतिया अस्पताल का किया निरीक्षण, सीवरेज कार्य को करवाया दुरुस्त
Churu, Churu | Aug 31, 2025 चूरू मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने रविवार को राजकीय भरतिया अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सीवरेज सिस्टम में खामियां सामने आईं। लंबे समय से बंद पड़े इस सिस्टम को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। समस्या के समाधान के लिए डॉ. पुकार स्वयं सफाईकर्मियों के साथ मैदान में उतरे और कुछ ही घंटों में पूरे अस्पताल का सीवरेज दुरुस्त करवाया।