रहुई प्रखंड के एलईओ कार्यालय की दीवारें इन दिनों बरगद के पेड़ की जड़ों के कब्ज़े में हैं। कार्यालय के समीप स्थित बरगद के पेड़ की जड़ें दीवारों पर इस तरह फैल गई हैं, मानो किसी मकड़ी के जाल को बारीकी से बुन दिया गया हो। जड़ों के फैलाव से दीवारें प्रभावित हो रही हैं और दरारें भी दिखने लगी हैं। कार्यालय कर्मियों ने बताया कि कार्यालय की छत पर रखी पानी की टंकी भर.